कटारिया का यात्रा स्थगन पार्टी के लिए अच्छा रहा : चतुर्वेदी

BY — October 11, 2012

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ललित किशोर चतुर्वेदी ने कहा

udaipur. भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्य क्ष ललित किशोर चतुर्वेदी ने कहा कि शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया का यात्रा स्थागित करना कहीं न कहीं पार्टी के लिए फायदेमंद रहा है, हालांकि कटारिया के व्य्क्तित्वथ में जरूर बढ़ोतरी हुई। चतुर्वेदी गुरुवार सुबह पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोग जागरण अभियान का आगाज भी किया।

कटारिया ने पार्टी हित को देखते हुए कुछ समय पूर्व अपनी लोक जागरण यात्रा स्थकगित कर दी थी। उन्होंने वसुंधरा राजे के नेतृत्वा में चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए कहा कि अभी यह तय नहीं है, लेकिन सामूहिक नेतृत्वा में लड़ना जरूर तय है। कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है। कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने व जनसमस्या को लेकर जन जागरण करने यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। अभियान के तहत पंचायत व मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। chaturvedi ने कहा कि राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी।
स्थानीय छोड़ राष्ट्रीय मुद्दों पर बोले : राज्य  के नेता चतुर्वेदी ने राष्ट्री य मुद्दे कोल ब्लॉक आबंटन मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था।
महिला मोर्चा का प्रदर्शन 12 को : भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 12 अक्टूयबर को विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर संघर्ष दिवस के रूप में महंगाई, भ्रष्टातचार के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। उदयपुर में महिला मोर्चा प्रदेशाध्‍यक्ष भगवती देवी, जिलाध्याक्ष अलका मूंदड़ा के नेतृत्व। में शुक्रवार सुबह 11 से 1 बजे तक कलक्ट्रेाट पर प्रदर्शन किया जाएगा। फिर राष्ट्र पति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *