उदयपुर. राज्य सरकार के निर्देश पर रसद विभाग की ओर से राशन की दुकानों पर उचित मूल्य पर चाय, नमक आदि उपलब्ध कराने की योजना का शुभारंभ किया गया. सुखाडिया रंगमंच पर देहात जिला राशन अधिकृत विक्रेता संघ का सम्मेलन हुआ. यहाँ राज ब्रांड की २५० ग्राम चाय का पैकेट ३५ रुपये का प्रदर्शन कर लांच किया गया. इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत, देहात अध्यक्ष रोशल लाल सामोता आदि मौजूद थे. शेखावत ने कहा कि राशन डीलर पारदर्शिता बनाये रखें. इमानदारी के साथ ग्राहकों को राशन सामग्री उपलब्ध कराएँ. उन्होंने कहा कि राशन डीलर कार्ड पर ही चाय-नमक उपलब्ध कराएँ.








