उदयपुर. राजस्थान के लोकायुक्त जी. एल. गुप्ता ने विभागों में लम्बित लोकायुक्त सचिवालय प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही कर शिकायतों का निपटारा करने के अधिकारीयों को निर्देश दिए. वे शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रकरणों में उचित कार्यवाही समयबद्घ रूप से नहीं होने से आमजन में सकारात्मक संदेश नहीं जाता। अधिकारियों को चाहिये कि वे उनके विभाग में ऐसी लोक शिकायतों के मामलों में प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से आमजन को राहत दिलाने की दिशा में लोकायुक्त व्यवस्था राज्य में कायम है.
मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं न्यायिक व्यवस्था को छोडकर उन सभी व्यक्तियो जो जनसेवा (लोक सेवक) की श्रेणी में आते हंै, के विरुद्घ कार्रवाई की अनुशंषा का अधिकार है। जिला कलक्टर हेमन्त कुमार गेरा ने प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के मद्देनजर त्वरित संप्रेषण प्रक्रिया अपनाने की जरूरत बतायी। साथ ही लोकायुक्त सचिवालय से संबद्घ लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागों द्वारा पूर्व सहयोग कर भरोसा दिलाया। जांच प्रकरणों से संबंधित अधिकारियों ने प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में लोकायुक्त सचिवालय के सचिव आर.के.बंसल,अति.कलक्टर(शहर) एम.एल.चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत, उपायुक्त (वाणिज्यिक कर) प्रियव्रत पंड्या, विशेषाधिकारी(नगर विकास प्रन्यास) प्रदीपसिंह सांगावत, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष सावनसुखा, उपखण्ड अधिकारी(गिर्वा) पुष्पेन्द्रसिंह शेखावत, नगर परिषद आयुक्त दिनेश कोठारी, उपवन संरक्षक श्रीमती शैलजा देवल एवं पेयजल, चिकित्सा, विद्युत सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। गुप्ता ने सर्किट हाउस में स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियो मुलाकात कर अभाव अभियोग सुने।
You must be logged in to post a comment.
This is good opportunity for u. This is good portal for udapur. Good job
शुक्रिया शोभित…उत्साह वर्धन के लिए.