शिक्षक सम्मेलन में भी दिखा अन्ना का असर

BY — September 9, 2011

रिश्वत नहीं देने का किया संकल्प

नेहरु हॉस्टल में शुरू हुए पंचायती राज शिक्षक संघ के सम्मेलन में मंचासीन अतिथि.

उदयपुर. शुक्रवार को शुरू हुए पंचायतीराज शिक्षक संघ सम्मेलन में शिक्षकों को भ्रष्टाचार के विरोध में खड़े अन्ना हजारे का समर्थन करते हुए अब से रिश्वत नहीं देने की शपथ दिलाई गई. मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता थी.

नेहरु हॉस्टल में शुरू हुए सम्मेलन में स्थानांतरण की स्थाई नीति, शिक्षकों ने दूरस्थ पर सेवाएं दे रही महिलाओं को सुव्यवस्थित करने, स्थानांतरण प्रणाली तथा प्रशासनिक कार्यों में आने वाली समस्याओं को दूर करने की मांग की. संघ के अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से अव्यवस्थाओं पर चर्चा की गई.

इसके अतिरिक्त स्थाई स्थानांतरण नीति बनाने की भी मांग की गई. जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों की मांगों को जायज ठहरा कर शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। चौहान ने बताया कि सम्मेलन में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) की कार्य शैली को लेकर भी काफी असंतोष व्यक्त किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपने कार्यालय में ही नहीं बैठते हैं. रेसीडेंसी परिसर में शिक्षक संघ राष्ट्रीय के सम्मेलन को जैन मुनि ने संबोधित किया.

रेजीडेंसी परिसर में शुरू हुए शिक्षक संघ, राष्ट्रीय के सम्मेलन को संबोधित करते जैन मुनि.
Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *