Header Banner

पंचायत उपचुनाव में भाजपा की रोड़ी डांगी विजयी

BY — September 21, 2011


उदयपुर. पंचायतराज के मंगलवार को कानपुर गाँव में हुए उपचुनाव में भाजपा की रोड़ी डांगी विजयी घोषित की गई. इससे पहले मंगलवार को भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारी आमने-सामने हो गए थे. दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत तक आ गई थी लेकिन बाद में जाब्ते की समझाइश पर मामला निपटा. यहाँ कांग्रेस से मीरा डांगी प्रत्याशी थी. मतदान स्थल के बाहर दोनों के बूथ आमने-सामने ही लगे थे. मतदाताओं को अपने पक्ष में मत देने की अपील करते समय जीत को लेकर दोनों पक्षों में बोल चाल हो गई. इसको लेकर लुच कार्यकर्ताओं में गाली-गलौज भी हो गई. मौके पर डिप्टी अनंत कुमार माय जाब्ता मौके पर पहुंचे और समझाइश की.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply