उदयपुर. शहर के उदयपोल बस स्टेंड को बम से उड़ने की धमकी से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया है. पुलिस तत्परता से जांच में जुट गई है. सूरज पोल थानाधिकारी सौभाग्य सिंह ने बताया कि धमकी लिखी पर्ची उदय पोल स्थित एक निजी बैंक के ड्रॉप बॉक्स में मिली. पर्ची पर सतर्कता बरतते हुए सभी संदिग्ध स्थानों पर जांच की जा रही है. बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर सघन जांच की जा रही है. सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपने स्तर पर एहतियाती कदम उठाये हैं.
You must be logged in to post a comment.
realy very tenzt abt this ….