
उदयपुर (udaipurnews). अनुपम महिला क्लब की ओर से शुरू हुए तीन दिवसीय मेले ईवा- 2011 में पहले दिन ही महिलाओं की जोरदार भीड़ उमड़ी. शहर के फतह पुरा स्थित विनायक वाटिका में लगाये गए मेले में जोरदार ९०० से अधिक स्टालें लगाई गई हैं. इससे जुटने वाली राशि से जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद की जायेगी. मेले में मुंबई, कोलकाता, इंदौर, सूरत की महिला उद्यमियों ने स्टालें सजाई हैं.इसके अलावा फ़ूड ज़ोन में भी काफी स्टालें लगाई गई हैं. महिलाओं के लिए साडियां, विशेष ड्रेसेज, घरेलु सजावट सामग्री, हस्त कला की अनुपम कलाकृतियाँ आकर्षण का केन्द्र रहेंगी.
udaipur
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.