Header Banner

बाजारों में उमड़े खरीदार

BY — October 20, 2011
ज्वेलरी के शो रूम में खरीदी करते उपभोक्ता.

उदयपुर udaipur. गुरु-पुष्य योग के कारण गुरुवार को बाज़ारों में काफी भीड़ रही. हालांकि मंझोले व्यापारी हाथ पर हाथ धरे बैठे दिखे. फिर भी वाहन, इलेक्ट्रिक आइटम, सोना-चांदी खरीदने के लिए इनके शो-रूम पर लोगों की खासी भीड़ रही. शहर के बापू बाज़ार, घंटाघर, मालदास स्ट्रीट आदि क्षेत्रों में लोग उमड़ पड़े. उल्लेखनीय है कि गुरु-पुष्य नक्षत्र के योग को धनतेरस से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि गुरु-पुष्य नक्षत्र के संयोग को काफी बरसों बाद बताया जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान खरीदी गई वस्त्यें शुभ रहती हैं.

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply