
udaipur. दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर आई हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह ने बुधवार को सिटी पैलेस का भ्रमण किया। सिंह ने सिटी पैलेस संग्रहालय के अलावा फतहप्रकाश पैलेस कन्वेशन सेंटर स्थित क्रिस्टल गैलेरी भी देखी। उन्होंने जगदीश मंदिर में दर्शन किया। सिटी पैलेस संग्रहालय भ्रमण के दौरान उन्हें संग्रहालय के इतिहास एवं उनके संरक्षण की जानकारी दी गई। उन्होंने फतहप्रकाश पैलेस कन्वेशन सेंटर स्थित क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया तथा विजिटर्स बुक में क्रिस्टल गैलरी को विश्व में एक ही छत के नीचे कांच के बेहतरीन संग्रह को काबिलेतारीफ बताया। भ्रमण के पश्चात राज्यपाल श्रीमती सिंह माउंट आबू के लिए रवाना हो गई।
udiapur news
udaipurnews