
udaipur. आज के इस हाईटेक वर्ल्ड में ऐसी वेबसाइट की जरूरत महसूस की जा रही थी जिसकी कमी आज पूरी लग रही है। ये विचार लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने आज पैलेस में उदयपुरलेकसिटी.कॉम के उद्घाटन पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में परिवर्तन चाहता है। ठीक उसी तरह उदयपुरलाइव.कॉम को आज उदयपुरलेकसिटी.कॉम में और इसके नए—नए बदलते फीचर्स को देखकर वाकई बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
दो वर्ष पूर्व उदयपुरलाइव.कॉम के नाम से संचालित वेब पोर्टल के संस्थापक निदेशक सुदीप्तो बिस्वास ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पोर्टल शुरु किया गया था तब समयानुसार काफी सुविधाएं दी गई थीं। अब समय के साथ बदलते परिवेश के अनुसार नए पोर्टल में भी काफी बदलाव किया गया है।
इस परिवर्तन के बारे में प्रबंध निदेशक उपेश भट्ट ने बताया कि पोर्टल पर उदयपुर से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी मिलेगी। यहां उदयपुरवासियों के लिए सोशल नेटवर्क डवलप किया जा सकेगा। इसके लिए चैटिंग रुम उपलब्ध रहेंगे। इसको एरिया वाइज बांटा गया है जैसे हिरणमगरी, चेटक, युनिवरसिटी रोड़, फतहपुरा आदि। जो जिस चेट रूम में जाकर बात करना चाहता है, वहां जाकर बात कर सकेगा। उदयपुर की प्रतिभाओं को आगे लाने का जहां माध्यम बनाने का प्रयास किया गया है वहीं तापमान का अपडेट भी मिलेगा। बाजार में आने वाले गैजेट्स व ऑटोमोबाईल की जानकारी मिलेगी वहीं सप्ताह का पॉपुलर वीडियो भी देखा जा सकेगा। सबसे खास बात यह कि शहर के स्टोर, रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों की जानकारी भी यहां उपलब्ध कराई गई है। मनी कनवर्टर भी यहां है। बच्चों के लिए फन जोन है जिसमें वे गेम खेल सकेंगे तो युवाओं के लिए कैरियर काउंसलिंग की सुविधा रहेगी। यहां हमारे मैनेजमेंट एक्सपट्र्स रहेंगे जो हर समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा हर मौके के ई—कार्ड्स भी उपलब्ध रहेंगे जो परिजनों को भेजे जा सकेंगे।
यलो पेजेस, उदयपुर एवं आसपास के प्रसिद्ध स्थानों की जानकारी, होटल्स और मैनेजमेंट टिप्स भी उपलब्ध रहेंगे। वेडिंग प्लान के बारे में भी यहां से जानकारी ली जा सकेगी।
udaipur news
You must be logged in to post a comment.
Congrats Upesh Bhaiya 😀
Its Party time tomorrow 😀 😀 😀 😀 !!!
😀 😀 😀
Thats a great news Upesh! Congrats.
Great going. MDS fraternity welcomes this move and initiation.
great news oops….
congrats….. bro
nice upesh!! great going!!!
sir,wow kaya bat hai .ab to upr ke har jankari milti rahege koyoki mean out of India hu .so mean apne city ko waha ke hal chal ko bahut miss karta hu .par ab to ye duri bhi dur nahe lage ge.sir apka bahut bahut dhanyawad.God bless u.and apko hamesha kamyabi mele. Dinesh khariwal. Riyadh,Saudi arabia.
thanx bhai…
thanx ma best buddy…
thank u Apoorv…
thank you so much sir…
thanx Jimmy…
thank u very much sir… we’ll try to keep you updated everytime… and will put-in more and more efforts to always keep you happy with our services…
thanx Sunil ji and all others… everyone’s co-operation is always needed…