• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

रोम जल रहा था, नीरो बंसी बजाता रहा

admin by admin
December 26, 2011
in Featured
3
रोम जल रहा था, नीरो बंसी बजाता रहा

समारोह को संबोधित करते केन्‍द्रीय मंत्री सी. पी. जोशी।

92
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

तड़प रहे थे मरीज, चिकित्सा विश्वविद्यालय का उदघाटन

रेडियो व टीवी पर हेल्प बुलेटिन नववर्ष से : आजाद

सांसद डॉ. गिरिजा व्‍यास के निवास पर पहुंचे केन्‍द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद।
समारोह में मौजूद अतिथि।
एम. बी. चिकित्‍सालय में अमूमन भरा रहने वाला सूना पड़ा कोरीडोर।
समारोह को संबोधित करते केन्‍द्रीय मंत्री सी. पी. जोशी।
एम. बी. चिकित्‍सालय में खाली पड़ा वार्ड।

udaipur.  एक ओर चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीज तड़पते रहे, महाराणा भूपाल चिकित्साफलय के वार्ड खाली पडे़ रहे और उधर दूसरी ओर देश के केन्द्रीय स्वास्‍थ्‍य मंत्री गुलाम नबी आजाद शहर में निजी चिकित्सा विश्वविद्यालय का उदघाटन कर रहे थे।

जहां इस समारोह में मंत्रीजी मरीजों के लिए घोषणाएं कर रहे थे और केन्द्र सरकार की योजनाओं का बखान कर रहे थे उधर दूसरी ओर मरीज अपने उपचार को लेकर दौड़ भाग कर रहे थे।

केन्द्रीय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार आम जन को विभिन्न रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी देने के लिए रेडियो व दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों के साथ करार कर जनवरी, 2012 से आधे घण्टे का हेल्प बुलेटिन प्रसारित करेगी। जिसमें पन्द्रह दिवस की अवधि में सभी प्रकार के रोग विशेषज्ञों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का प्रसारण किया जायेगा। आजाद सोमवार को उदयपुर के निजी चिकित्सां विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से देश में नॉन कम्युनिकेबल डिजिज केंसर, डायबिटीज, हृदयघात एवं पक्षाघात जैसी गंभीर बीमारियों के लिए अगले वर्ष से देश के 100 जिलों 12 हजार करोड़ रुपये का पायलट प्रोजेक्ट शुरु किया जायेगा। इस प्रोजेक्ट में राजस्थान के भी सात जिले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि केंसर की रोकथाम एवं उपचार के लिए प्रत्येक जिले में एक केंसर जांच सेंटर बनाया जायेगा। जिसमें कीमो थैरेपी मशीन डॉक्टर व पेरामेडिकल स्टॉफ केन्द्र सरकार राज्यों को उपलब्ध करा रही है। केन्द्र सरकार प्रति मरीज कीमोथैरेपी के लिए एक लाख तक अनुदान देगी। प्रत्येक जिले में सौ मरीजों को इलाज का प्रावधान आरंभिक तौर पर किया गया है।

उन्होंने बताया कि देश ने टीकाकरण के क्षेत्रा में अग्रणी कदम उठाते हुए ‘‘पेंटावेलेंट वेक्सीन’’ तैयार की है जिसमें पांच टीकों का सम्मिश्रण एक ही टीके में कर दिया गया है, पेंटावेलेंट वेक्सीन की फिलहाल केरल व तमिलनाडु से शुरुआत की गई है जो अगले वर्ष से 6 राज्यों में और संभवत आगामी 4 वर्षों में पूरे देश में लागू करने के लिए केन्द्र सरकार प्रभावी प्रयास कर रही है।

अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय भूतल परिवहन व राजमार्ग मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में रोगों की रोकथाम के लिए अग्रणी शोध, आधुनिक सूचना तकनीक का उपयोग, आधुनिकतम चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आमजन को सस्ता,सुलभ व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं चिकित्सा के क्षेत्रा में एक चुनौती हैं।

उन्होंने इलाज के बढ़ते खर्च को गरीब के बूते से बाहर बताते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्रा से जुड़े लोगों को चाहिए कि वे बीमारी से बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान दें ताकि गरीब व्यक्ति इलाज पर होने वाले व्यय से बच सके। उन्होंने केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री से आग्रह किया कि वे मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का विकेन्द्रीकरण करते हुए उदयपुर में एक रीजनल सेंटर स्थापित करें।

आरंभ में सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आई.वी.त्रिवेदी ने कहा कि बदलते दौर में चिकित्सा शिक्षा पद्धति में बदलाव समय की मांग है। संस्थान के अध्यक्ष जे. पी. अग्रवाल ने संस्थान के द्वारा अब तक किए गए विकास एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

स्वागत उद्बोधन डॉ. खतीजा सैफी ने दिया जबकि आभार मेडिसिन विभाग के निदेशक डॉ. ए. ए. सैफी ने ज्ञापित किया। इस मौके पर संस्थानिक पत्रिका नरामय का भी अतिथियों ने विमोचन किया। अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन पट्टिका अनावरण कर विश्वविद्यालय भवन का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री आजाद सांसद डॉ. गिरिजा व्‍यास के दैत्‍यमगरी स्थित निवास पर भी गये जहां उन्‍होंने अल्‍पाहार लिया।
udaipur news

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredgeetanjligeetanjli universitygmchudaipur gulam nabi azad
Share37Tweet23Send
Previous Post

उदयपुर के दिव्यराज सिंह सेना में लेफ्टिनेंट चयनित

Next Post

दूधतलाई में युवक का शव मिला

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post

दूधतलाई में युवक का शव मिला

Comments 3

  1. dheeraj boda says:
    14 years ago

    dr.’s ko hadtal ka dusra tarika nikalte huwe hospital ke bahar road par marijo ko dekhna chahiye ya calectri me bhi marijo ko deke to prashasan unko dekhega isse ilaj bhi hoga, unki apsent bhi nahi hogi or ilaj bhi honge. garibo ko marwake salaries badh bhi gaye to kya phayda ?

    Reply
    • Tarushree says:
      14 years ago

      resma imposed hone se ye kaise sambhav hoga, wo mareej dekhenge aur police jail me bhar degi… jo sarkar ke numainde ham chun rahe hain, unhe apni naak bahut pyari hai ki jhukna nahi chaahte hamara hi paisa private hospital ko deke ilaaj ki baat karte hai, aur wo hsptl hi hamari jeb kaatenge… gud
      idhar bhi kamai n udhar bhi

      Reply
      • dheeraj boda says:
        14 years ago

        to ilaj jail se hi sahi, par ilaj to hona hi chaliye koi sarkar ilaj karne se nahi rok sakti

        Reply

Leave a Reply to Tarushree Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

December 2011
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Nov   Jan »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?