तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

BY — April 19, 2026

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूम
उदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित ज्वैलरी, फर्नीचर एवं आर्टिकल्स के उत्पादन में पिछले तीन पीढ़ियों से सक्रिय छापरवाल परिवार ने अपने व्यवसाय को नई दिशा देते हुए अब सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने की पहल की है। ‘मेक माय क्राफ्ट’ के नाम से शुरू किए गए फैक्ट्री आउटलेट के माध्यम से ग्राहकों को अब गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सीधे उचित कीमत पर उपलब्ध होंगे। इस योजना के तहत पहले आउटलेट का उद्घाटन श्रीजी हुजूर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा सहेली मार्ग स्थित सहेली पैलेस होटल में किया गया। मेक माय क्राफ्ट’के निदेशक प्रमोद छापरवाल ने बताया कि हमारें द्वारा निर्मित उत्पाद अब तक बी-टू-बी (बिजनेस टू बिजनेस) मॉडल के तहत देशभर में सप्लाई किए जाते रहे हैं, साथ ही विदेशों में भी इनका निर्यात होता रहा है। अब पहली बार इस मॉडल में बदलाव करते हुए सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया गया है।

निदेशक शरद छापरवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उदयपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों से जोड़ना और उन्हें पारदर्शी व किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। इससे न केवल ग्राहकों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय उद्योग और कारीगरों को भी मजबूती मिलेगी। संस्थापकों ने बताया कि यदि यह प्रयास सफल रहता है, तो इसी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी फैक्ट्री आउटलेट खोले जाएंगे। इसके साथ ही नाथद्वारा में दूसरा शोरूम खोलने की योजना भी जल्द साकार की जाएगी। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोरूम का अवलोकन कर इसे शहरवासियों एवं पर्यटकों के लिये बहु उपयोगी बताया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *