Header Banner

कृष्ण भक्ति साकार हुई संगीत में

BY — January 15, 2012
शास्‍त्रीय गायिका कुमुद दीवान प्रस्‍तुति देती हुई।
सितार प्रस्‍तुति देते शाहिद परवेज।

udaipur. कृष्ण भक्ति साकार करते हुए शास्त्री य गायिका कुमुद दीवान ने बनारस की प्रसिद्ध बंदिश बंसुरिया अब न बजाओ श्याम और रंग रंगीली रसीली छबीली ब्रजनार जैसी प्रस्तुतियां दी। मौका था महाराणा कुंभा संगीत परिषद के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का। दीवान की ठुमरी पर श्रोता मुग्ध हो गए। पं. रामोजी मिश्र के प्रसिद्ध दादरा की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरी। दूसरे चरण में सितार वादक शाहिद परवेज ने रूपक ताल और त्रिताल में राग रागेश्वंरी में आलाप, जोड़ की प्रस्तुति दी। उनकी राग भैरवी की प्रस्तुति पर श्रोता खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए। सितार पर उनकी अंगुलियों ने मानो जादू कर दिया। अंतिम दिन पं. बिरजू महाराज अपनी कथक नृत्यि प्रस्तुति देंगे।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply