Header Banner

फ्रेशर्स पार्टी में नाच-गाकर धमाल किया छात्राओं ने

BY — January 16, 2012

udaipur. बी. एन. गर्ल्स कॉलेज ऑफ फार्मेसी में सोमवार को बी. फार्मा द्वितीय की छात्राओं ने बी फार्मा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। आयोजन की थीम ’स्केरी फ्रेशर्स’ था। इसमें मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव डॉ. एम. एस. राठौड़,  प्रबन्ध निदेशक डॉ. एन.एन. एस. राठौड थे। उत्तरा सारंगदेवोत मिस फ्रेशर चुनी गई।

फ्रेशर्स पार्टी में नृत्‍य करती छात्रा।

कोलावेरी-डी पर नृत्‍य करती छात्रा।
स्वीटी राठौड ने दूसरा व कोमल पंचाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बी. फार्मा द्वितीय व बी फार्मा प्रथम की छात्राओं ने कोलावेरी डी, केसरिया बालम, चमेली, आदि गीत पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉं दी।

मंच संचालन अदिति मलाशिया, आयशा व नवनित खेरा ने किया। कृष्‍णसिंह कच्छेर वित सचिव, डॉ. एम. एस. राणावत प्राचार्य बी. एन. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पदमसिंह संयुक्त सचिव, डॉ. ओ. पी. महात्मा प्राचार्य बी. एन. गर्ल्सम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, डॉ. कमलसिंह राठौड व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply