Header Banner

चालक का शव टैक्सी में मिला

BY — March 3, 2012

udaipur. अम्बामाता थाना क्षेत्र स्थित बड़गांव में मनोहरपुरा कच्ची बस्ती के समीप एक टैक्सी में चालक का शव पड़ा मिला। बताया गया कि सुबह 5 बजे से पहले घूमने निकले लोगों ने वहां टैक्सी  नहीं देखी थी। उसके बाद टैक्सी वहां लाकर खड़ी की गई। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार मनोहरपुरा निवासी विजय‍ पुत्र उदयसिंह कल रात से गायब था। उसका मोबाइल भी रात से ही बंद था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। रात को अपने मित्रों के साथ गया था। परिजनों ने उसकी हत्या का संदेह व्यक्त किया है। परिजनों ने बताया कि शव टैक्सी के पीछे वाली सीट पर पड़ा मिला।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply