Header Banner

आंसू के रूप में बह निकले 1800 रुपए

BY — March 3, 2012

udaipur. टेम्‍पो में बैठना एक वृद्ध दंपती को आज फिर महंगा पड़ गया। सराड़ा तहसील के सेमारी निवासी वृद्ध दंपती मोतीलाल पुत्र पूंजाराम अपनी पत्‍नी धूलीबाई का उपचार कराने शनिवार सुबह यहां आए। वे बस स्‍टैण्‍ड से टेम्‍पो में सवार होकर एम.बी. हॉस्पिटल पहुंचे। किराया देने के बाद वे चिकित्‍सालय के अंदर गए।

वहां वृद्ध ने अपनी जेब की तलाशी ली तो जेब कटी मिली जिसमें से 1800 रुपए गायब थे। वे हैरान रह गए। वहां स्थित पुलिस चौकी पहुंचे जहां अज्ञात लोगों के खिलाफ उन्‍होंने मामला दर्ज कराया। चौकी पर बैठक वृद्ध दंपती की हालत देखते नहीं बनती थी। वृद्धा की आंखों से तो आंसू बह निकले।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply