Header Banner

रंगों एवं कूंची से सजीव हुआ केनवास

BY — March 3, 2012

सिटी पैलेस में चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘रंग’ शुरू

रंग प्रदर्शनी के उद्घाटन पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को पारंपरिक चित्रों की जानकारी देते मुख्य अतिथि शिल्पगुरू बद्रीलाल चित्रकार।

udaipur. होली पर्व के मद्देनजर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में शनिवार से मंगलवार तक सिटी पैलेस संग्रहालय के सभा शिरोमणि का दरीखाना में पारंपरिक चित्रकला के समन्वयन एवं उत्कर्ष हेतु आयोजित प्रदर्शनी रंग का उद्घाटन शिल्पगुरू श्री बद्रीलाल चित्रकार ने किया। इस अवसर पर फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं पद्मजा कुमारी मेवाड़ उपस्थित थे।

गणमान्य कलाप्रेमियों एवं देशी-विदेशी पर्यटकों के मध्य शुरू हुई इस प्रदर्शनी में पारंपरिक चित्र कलाकार रेवा शंकर शर्मा अपनी पारंपरिक लघु चित्रशैली, श्री राजाराम शर्मा पारंपरिक नाथद्वारा पिछवई एवं श्री ललित शर्मा समसामयिक चित्रशैली के अनूठे प्रयास प्रदर्शित किए गए। तीनों ही कलाकारों ने मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अन्य अतिथियों को कला के उद्भव एवं वर्तमान तक की जानकारी दी। यह प्रदर्शनी 6 मार्च तक जारी रहेगी। रंग प्रदर्शनी सुबह 10.00 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में पारंपरिक कलाकार किस तरह पारंपरिक वस्त्र एवं रंगों के साथ कूंचियों का भी इस्तेमाल करना कलारसिकों को सिखाएंगे एवं उनकी जिज्ञासाओं पर चर्चा भी करेंगे।
रविवार को प्रात:कालीन राग : maharana mewar charitable foundation udaipur के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि फाउण्डेशन द्वारा 4 मार्च रविवार सुबह 6 बजे सिटी पैलेस प्रांगण के खुश महल झरोखे में प्रात:कालीन रागों पर संगीत का आयोजन करेगा जिसमें उदयपुर के कलाकार कृष्ण कुमार देहलवी पारंपरिक हिन्दुस्तानी राग-रागनियां एवं उदयपुर के पत्ती खां सारंगी पर संगत देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply