Header Banner

तिरंगा लेकर निकले खालिद का स्वागत

BY — March 3, 2012

udaipur. तिरंगे के प्रति जन-जन में प्यार जगाने के लिए मुंबई से निकला युवक खालिद कुरैशी 950 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए शनिवार को सिटी पैलेस पहुंचे। हाथ में तिरंगा लेकर प्रतिदिन 30 किलोमीटर की दौड़ लगाने वाले युवक के सिटी पैलेस पहुंचने पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उनका स्वागत किया।

सिटी पैलेस स्थित दी दरबार हॉल कन्वेशन सेंटर के सभागार में मुलाकात के दौरान खालिद ने बताया कि वे कई शहरों में दौड़े हैं तथा अनेकों स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को तिरंगे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने टी शर्ट पर लिखा रखा है आई लव माय तिरंगा और पीछे की तरफ संदेश लिखा है डू यू हेव तिरंगा एट होम। खालिद ने बताया कि वे 6 मार्च तक उदयपुर में है तथा उनकी दिली ख्वाहिश है कि वे महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ रूबरू हो एवं विद्यार्थियों को तिरंगे के प्रति जानकारी दें। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उनके अभियान पर हार्दिक बधाई दी तथा युवाओं को उनसे सीख लेने की प्रेरणा दी।
उल्लेखनीय है कि खालिद कुरैशी ने अपनी तिरंगा दौड़ 26 जनवरी को मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से शुरू की थी। वह 1990 किलोमीटर की यात्रा तय कर अप्रेल के पहले सप्ताह में इंडिया गेट दिल्ली में यात्रा पूरी करेंगे। पांच साथियों के सहयोग से यात्रा कर रहे खालिद ने छोटे-बड़े 120 शहरों, कस्बों में 8000 तिरंगे बांटे हैं।

शहर में दौड़ते खालिद।
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply