पर्यटन विकास के लिए सीख है सिक्किम

BY — March 3, 2012

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की सिक्किम के मुख्यमंत्री से भेंट

भेंट के दौरान सिक्किम के मुख्यमंत्री डॉ. पवन चामलिंग से गर्मजोशी से हाथ मिलाते लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।

udaipur. राज्य की पर्यटन नगरी उदयपुर एवं उत्तरी भारत के सिक्किम राज्य में पर्यटन की समरूपता पर कार्य किया जाए तो दोनों स्थानों से पर्यटकीय क्षेत्र में आदान-प्रदान की काफी संभावनाएं है। सिक्किम पर्यटन की बन रही विश्व स्तरीय पहचान एवं उन्हें मिल रहे सम्मानों के बाद एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं सिक्किम के मुख्यमंत्री डॉ. पवन चामलिंग की एक मुलाकात में यह तथ्य उभर कर आए।

गत दिनों नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2010-11 समारोह में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिले डॉ. पवन चामलिंग उदयपुर में बढ़ते पर्यटन के क्षेत्र में एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के महत्वपूर्ण योगदान पर सराहना की। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बताया कि सिक्किम में पर्यटन के विकास हेतु प्रदूषण रहित राज्य, सघन परंपराएं, वन्य जीव संरक्षण, ग्रामीण पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म, चिकित्सकीय पर्यटन, धर्म एवं मठ पर्यटन के साथ ही चाय बागान पर्यटन सहित अन्य विषयों पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उदयपुर भी पहाड़ी क्षेत्र है तथा लबालब झीलों, सघन वन एवं शांतप्रिय नागरिकों के मध्य यहां पर भी पर्यटन विकास की ढेरों संभावनाएं है। सिक्किम प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए विशेष हेलिकॉप्टर एवं रोप-वे सेवाओं पर जोर दिया जा रहा है जबकि यही प्रयास उदयपुर में भी किए जा सकते हैं। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बताया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वे सिक्किम पर्यटन विकास कार्य योजना का बेखूबी अध्ययन करे एवं उसे उदयपुर में मूर्त रूप दें।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *