Header Banner

डबोक एयरपोर्ट पर पायलट का स्वागत

BY — March 3, 2012

udaipur. केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट का शनिवार को डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सचिन भीलवाड़ा के कोटड़ी गांव में प्रस्तावित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली से डबोक पहुंचे।

एयरपोर्ट पर उनका विद्यापीठ के विशेषाधिकारी भवंरलाल गुर्जर, रजिस्ट्रार प्रो.एसएस सारंगदेवोत, दिलीपसिंह चौहान, हेमेंद्र चौधरी, घनश्याम भीण्डर, आशीष नागर, कृष्णकांत नाहर, आशीष नंदवाना आदि ने मेवाड़ी पाग पहना कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply