Header Banner

होली कप बाल ओपन शतरंज प्रतियोगिता 23 मार्च से

BY — March 13, 2012

udaipur. चेस इन लेकसिटी व द स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी में होली कप बाल ओपन शतरंज प्रतियोगिता 23 मार्च से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित स्टेनवर्ड स्कूल में होगी। आयोजन प्रमुख सत्यप्रकाश मुंदड़ा ने बताया कि यह प्रतियोगिता अण्डर—7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 बालक—बालिका आयु वर्ग में आयोजित होगी। जो अन्तर्राष्ट्रीय स्विस पद्धति से 7 चक्रो में होगी।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि हर वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त शातिरों को पुरस्कार व प्रमाण—पत्र व शेष खिलाड़ीयों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण—पत्र प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्ठी 23 मार्च को सुबह 10 ये 12 बजे तक आयोजन स्थल पर जमा करा सकते हैं। प्रथम चक्र दोपहर 1 बजे खेला जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply