कल अखबार नहीं आएगा?

BY — March 15, 2012

हॉकर नहीं उठाएंगे अखबार

udaipur. कल यानी शुक्रवार को आपको एक बार फिर अखबार से महरूम रहना पड़ सकता है। यानी कल के लिए दोनों अखबारों के खिलाफ हॉकरों ने अपना कमीशन बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है और शुक्रवार को हॉकरों ने दोनों अखबार नहीं उठाने का फैसला किया है। संभव है कि दोनों प्रकाशन अपने स्तर पर अखबार बंटवाने की व्यवस्था  करें तो ही अखबार मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि करीब 20 दिन पूर्व भी हॉकरों ने अपना कमीशन बढ़ाने को लेकर अखबार का बहिष्कांर किया था। उस समय दोनों अखबारों ने होली के बाद निर्णय करने का आश्वासन दिया था। जानकारों के अनुसार एक प्रकाशन ने अखबार की कीमत बढ़ाकर कमीशन बढ़ाने का आश्वासन दिया लेकिन दूसरे प्रकाशन ने अखबार की उसी कीमत पर कमीशन बढ़ाने को कह दिया।
अब बात दोनों प्रकाशन ने एक-दूसरे पर डाल दी है कि पहले वो करे तो हम भी कर देंगे। दोनों की आपाधापी में हॉकरों ने फिलहाल तो शुक्रवार को अखबार नहीं उठाने का निर्णय कर लिया है। अगर देर रात मामले में कोई और सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार को पाठकों को अखबार से महरूम रहना पड़ सकता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *