Header Banner

कला महाविद्यालय को मिले सात नए एचओडी

BY — March 15, 2012

udaipur. मोहनलाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के विभिन्‍न विभागों में लम्‍बे समय से रिक्‍त पडे विभागाध्‍यक्षों के लिए शुक्रवार को घोषणा की गई।

रजिस्‍ट्रार कार्यालय से जारी आदेश में प्रोफेसर माधव सिंह हाडा को हिन्‍दी विभाग, प्रोफेसर मोहम्‍मद फारुकी को उर्दू विभाग, प्रोफेसर नीरज शर्मा को संस्‍कृत विभाग, डा कल्‍पना जैन को मनोविज्ञान, डा जिनेन्‍द्र जैन को जैन एंव प्राकृत विभाग, डा सुरेश सालवी को राजस्‍थानी विभाग एवं डा कुंजन आचार्य को पत्रकारिता विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। गत लम्‍बे समय से खाली पडे विभाग अध्‍यक्षों के इन पदों पर नियुक्ति से विभागों के कामकाज में गति आएगी और कालेज में शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालन हो सकेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply