Header Banner

पायरोटेक में अग्रि शमन सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल

BY — April 20, 2012

उदयपुर। मादड़ी इन्डस्ट्रीयल एरिया स्थित पायरोटेक में आज अग्रि शमन सुरक्षा सप्ताह के तहत आज मोक ड्रिल का आयोजन कर इसे धूमधाम से मनाया। सुरक्षा अघिकारी महेश अग्रवाल ने बताया कि प्रारम्भ में अग्रिशमन यंत्रों की जानकारी व डेमो दिया गया।

उन्होनें बताया कि कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक प्रतापसिंह तलेसरा ने  वर्ष भर के सुरक्षा अग्रिशमन प्रयासों को सराहा व शून्य मानव दिवस नुकसान पर प्रसन्नता व्यक्त की। सुरक्षा पर कार्टून,नारे,कविता तथा निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरूस्कार प्रदान किये। आज सुबह पायरोटेक में आकस्मिक मॉक ड्रिल सायरन बजाकर किया गया। जिसमें कारखानें के सभी 412 कर्मचारी परिसर से बाहर आ गये व असेम्बली एरिया में एकत्रित हो कर निश्चित सुरक्षा निर्देश प्राप्त किये। पायरोटेक में लगातार इस तरह के प्रयासों से कई वर्षो से कोई दुर्घटना घटित नहीं हुई व शून्य मानव दिवस नुकसान प्राप्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply