Header Banner

कब संभलेंगे हम?

BY — June 8, 2012

ओवरलोड जीप पलटी, एक की मौत

उदयपुर. ओवरलोड वाहनों के पलटने की गत कुछ समय में कई बार घटनाएँ होने के बावजूद संबंधित अधिकारीयों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है जिसका खमियाजा दुर्घटनाओं के रूप में आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. ऐसी ही एक दुर्घटना शुक्रवार सुबह जिले के सराडा थाना क्षेत्र में हुई जब एक ओवर लोड जीप पलट गई.

हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और करीब २० से अधिक लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार मीणा समाज की ओर से आयोजित गंगोज में भाग लेने कई गाँवों के ग्रामीण खड फलां जा रहे थे. ढेलाना से भी कई ग्रामीण जीप में सवार होकर जा रहे थे. उतार में जीप चालक तेज गति होने के कारण नियंत्रण नहीं रखा पाया और जीप मोड पर पलट गई. जीप में सवार लोग उसके नीचे दब गए. सराडा चिकित्सालय में भर्ती एक विवाहिता की मृत्यु हो गई. कुछ घायलों को उदयपुर रैफर किया गया जिनका इलाज यहां जारी है.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply