• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

‘अपशकुनी लोगों से बचें’

admin by admin
June 17, 2012
in Featured
1
‘अपशकुनी लोगों से बचें’
91
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

ये हमेशा करते हैं हताश

सृष्टि में शकुन और अपशकुनों का प्रभाव आरंभ से रहा है। इन्हीं का असर ये है कि मनुष्य समुदाय में भी ऐसे लोग हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि अमुक का शकुन अच्छा है और अमुक अपशकुनी है। गणों, नक्षत्रों, करण, योग तथा घड़ी-पल और राशियों के प्रभाव से ही व्यक्ति का आभामण्डल शकुनी और अपशकुनी होता है।

साफ दिल के लोगों का सान्निध्य हर मामले में सुकून देने वाला होता है क्योंकि ये जहाँ रहेंगे या काम करेंगे,  ईश्वरीय शक्तियों का आभामण्डल वहाँ मौजूद रहकर मंगलवृष्टि करता रहता है लेकिन मलीन मन वाले, भ्रष्ट और दुर्बुद्धि लोग जहाँ रहते हैं वहाँ संसाधन भले ही खूब आ जाएं मगर भीतर की शांति और आनंद वहाँ से निश्चय ही पलायन कर जाते हैं।
संसार भर में अरबों-खरबों लोगों और जीव-जंतुओं में कितनी ही प्रजातियां और लोग ऐसे हैं जिनके बारे में यह जुमला सही बैठ जाता है कि ये अपशकुनी होते हैं और जहाँ इनकी मौजूदगी होती है अथवा इनकी छाया पड़ जाती है वहाँ कोई काम अच्छा और निरापद हो ही नहीं सकता। हमारे अपने इलाकों में भी ऐसे लोगों की तादाद कोई कम नहीं है जिनके बारे में लगभग ऐसा ही कुछ कहा और सुना जाता है।
कुछ लोग जन्म से ही ऐसे हैं तो कुछ बाद में मिलते गए ‘सत्संग’ की वजह से ऐसे हो गए हैं और कुछ तो अपशकुनी चरित्र में ऐसे सिद्ध हो गए हैं कि इनके बारे में कहना ही क्या?  वैसे देखा जाए तो इन लोगों की हरकतों,  दोहरे-तिहरे चरित्र और पाखण्डों भरे अभिनय से साफ भाँपा जा सकता है यदि जरा भी सूक्ष्मदृष्टि और मनोविज्ञान की जानकारी हो, मगर आम लोगों में ये अपना वजूद बनाने में कामयाब हो ही जाते हैं।
कई लोगों के बारे में अक्सर ये सुना जाता है कि इन लोगों के पाँव जहाँ पड़ जाते हैं वहाँ दुर्भाग्य का साया अपने आप इस कदर पसरने लग जाता है कि थोड़े समय बाद इसका असर सामने आने लगता है और धीरे-धीरे इनके दुर्भाग्य से उन लोगों का भी पतन शुरू हो जाता है जिनके साथ ये लगे होते हैं।  थोड़ा गौर किया जाए तो इनके कारनामों की लम्बी सूची सामने आ सकती है जिनमें इन अपशकुनी लोगों की वजह से कितने ही लोग बरबाद हो गए हैं।
ये अपशकुनी लोग आम लोगों को पटाने और अपना बनाने की हर कला और करामात में माहिर होते हैं और यह इनके लिए बाँये हाथ का काम होता है। यही वजह है कि लोग इन विलक्षण चरित्र वाले लोगों की करतूतों को पहचान नहीं पाते और इन लोगों को महानता का खिताब देकर गुणगान करते रहते हैं।
अपशकुनी लोगों की विशेषताओं में जो कारक सबसे अधिक प्रभाव छोड़ते हैं उनमें बेवजह पहल करने, डींगे हाँकने और खुद को महाबुद्धिमान समझने, खुदगर्जी, हर प्रकार के अभिनय का कौशल, अपने काम के लिए हर सीमा तक नीचे गिर जाने, बहाने बनाने और अपनी थालियों के माल को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की थालियाँ उड़ा लेने, हर किसी के पत्तल साफ कर देने, पालकियाँ ढोने, कहार की भूमिका निभाने, दलाली करने और फटे में टाँग अड़ाने, दुनिया की हर गतिविधि के बारे में जानने की उत्सुकता, क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा रहने और बेवजह भौंकते रहने की आदतें प्रमुख हुआ करती हैं जो उनकी पूरी जिन्दगी भर साथ निभाती रहती हैं। इन अपशकुनी लोगों के बारे में साफ कहा जाता है कि ‘जहाँ-जहाँ पाँव पड़े …….।’
किसी को भी धराशायी करना हो, उसके लिए जरूरी नहीं कि किसी भी प्रकार के हथकण्डे अपनाए जाएं, इनके लिए हजार हथकण्डे एक तरफ और एकमात्र अपशकुनी शख़्स दूसरी तरफ, तब भी यह अकेले लोग हमेशा भारी पड़ेंगे।
भगवान ने इन लोगों को मनुष्यों के लिए जरूरी सारे गुण दिये हों या नहीं, मगर मैले मन वाले इन लोगों का आभामण्डल ही ऐसा होता है कि जहाँ इनका पावन अस्तित्व और भूमिका जरा भी सक्रिय हो गई, फिर वो सब अपने आप होने लगता है जिसके लिए शिव को संहार का देवता माना गया है। इनकी मौजूदगी से ही लगता है जैसे वहाँ राक्षसी लोक की गंध पसर गई हो।
सब कुछ जानते बूझते हुए भी हम ऐसे अपशकुनी लोगों का सान्निध्य पाकर फूले नहीं समाएं तो इसमें दोष न भगवान का है, न भाग्य का और न किसी और का। ऐसे में हमें ही अपनी बुद्धि पर तरस खाना होगा।

डॉ. दीपक आचार्य

Print Friendly, PDF & Email
Tags: editorialFeaturedthoughtsthoughts of avoid oneudaipur news
Share36Tweet23Send
Previous Post

कोचिंग के लिए लुभाने का यह कैसा तरीका?

Next Post

चावंड में युवक कांग्रेस सम्मेलन

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
चावंड में युवक कांग्रेस सम्मेलन

चावंड में युवक कांग्रेस सम्मेलन

Comments 1

  1. sp mjain says:
    14 years ago

    sahi hai

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

June 2012
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
« May   Jul »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?