ऑनलाईन भरे जायेंगे आवेदन
विद्या भवन पॉलीटेक्निक में ऑनलाईन केन्द्र प्रारम्भ
उदयपुर। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान सरकार ने राज्य के पॉलीटेक्निक में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। प्रक्रिया ऑन लाईन रहेगी। ऑन लाईन प्रक्रिया द्वारा राज्य के 183 पॉलीटेक्निक में प्रवेश किये जायेंगे।
विद्या भवन पॉलीटेक्निक के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथी 9 जुलाई 2012 तक है। प्रवेश के लिये न्यूनतम योग्यता दसवीं कक्षा उत्तीजर्ण है। मेहता ने बताया कि ऑनलाईन प्रक्रिया ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिये कठिन रहती है। अत: विद्या भवन पॉलीटेक्निक में ऑनलाईन आवेदन की सम्पूर्ण सुविधायें उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी ऑनलाईन केन्द्र सुविधा का लाभ ले सकते हैं।







