Header Banner

नि‍जी चिकित्सालय में सामूहिक दुष्कर्म?

BY — June 27, 2012

उदयपुर। उदयपुर भी प्रगति के पथ पर दौड़ पड़ा है। अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पिता का इलाज कराने निजी चिकित्साथलय में साथ आई बालिका के साथ वहां काम करने वाले स्वीपरों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

‍पुलिस के अनुसार हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सेक्टर 3 स्थित कनक चिकित्सालय में कच्ची बस्ती पटेल सर्कल निवासी एक विवाहिता के पिता का हाथ टूट गया था। वह कई दिन से हॉस्पिटल में भर्ती था। गत रात्रि में वह पति के साथ टिफिन देने गई। पति को आवश्यक काम होने के कारण वह उसे वहीं छोड़कर चला गया। विवाहिता पहली मंजिल पर सीढि़यों के पास बैठी थी। वहां स्वीपर का काम करने वाले ललित हरिजन तथा हितेष हरिजन रात्रि करीब 9.30 बजे वहां आए तथा विवाहिता का मुंह दबाकर उसे अपने साथ दूसरी मंजिल पर ले गए। वहां वार्ड में दोनों ने बारी बारी से विवाहिता से बलात्कार किया। फिर दोनों वहां से फरार हो गए। रात में विवाहिता का पति वापस आया तब उसे विवाहिता ने सारी बात बताई। परिजनों ने चिकित्सालय प्रशासन को सारी जानकारी दी। चिकित्सावलय संचालक डॉ. अमित धींग वहां पहुंचे तथा दोनों स्वीपरों की तलाश की। फिर विवाहिता पति के साथ हिरणमगरी थाने पहुंची और सारी बात बताई।
चिकित्सालय से पुलिस ने दोनों स्वीपरों की जानकारी लेकर आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन दोनों वहां से फरार हो गए। तड़के दोनों में से एक ललित घर की ओर जाता देखकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
हालांकि घटना को लेकर संदेह भी जताया जा रहा है। बताया गया कि विवाहिता के मोबाइल से स्वींपर के मोबाइल पर मिस कॉल भी थी। पुलिस ने बलात्का र का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply