व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम होंगे एम. जी. कॉलेज में

BY — September 11, 2012

मीरा कन्या महाविद्यालय का शपथ ग्रहण

udaipur. मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आई. वी. त्रिवेदी ने कहा कि मीरा कन्या महाविद्यालय में क्षमता संवर्धन एवं व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाएंगे ताकि छात्राएं प्रतिद्वंद्विता के दौर में हर क्षेत्र में श्रेष्ठ साबित हो सके।

डॉ. त्रिवेदी मंगलवार को मीरा कन्या महाविद्यालय सभागार में छात्रा संघ कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह पर मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्राएं रचनात्मक कार्य से जुड़ने के साथ ही परस्पर नवाचारों को भी जीवन में अपनाएं यही समय की मांग है।
विशिष्ट अतिथि नंद गंगा मानव सेवा समिति के अध्यक्ष भरत शर्मा ने महाविद्यालय में केन्टीन हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने तथा महाविद्यालय के विकास में सतत सहयोग की बात कही। प्राचार्य डॉ. सविता जोशी ने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की आवश्यकताओं की और ध्यान आकर्षित किया। छात्रासंघ अधिष्ठाता डॉ. निर्मला मेहता ने छात्रा संघ कार्यकारिणी का परिचय दिया। कार्यकारिणी को बेज धारण करा शपथ दिलाई गई। छात्रा संघ अध्यक्ष चन्दा कुमावत ने महाविद्यालय विकास के लिए प्रतिबद्घता जताई। आभार कुसुम चौबीसा ने जताया जबकि संचालन मंजू त्रिपाठी ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *