यूआईटी चेयरमैन से मिले बिल्डर्स

BY — September 11, 2012

समस्‍याओं के निराकरण के लिए दिया ज्ञापन

udaipur. उदयपुर बिल्डर्स एसोसिएशन ने नवरत्न कॉम्पलेक्स क्षेत्र के विकास में आ रही विभिन्न प्रकार समस्याओं को लेकर आज नगर विकास प्रन्यास चेयरमेन रूपकुमार खुराना को ज्ञापन दिया।

एसोसिएशन के महामंत्री शान्तिलाल जैन ने बताया कि एसोसिएशन ने इमारतों पर लगने वाले फायर शुल्क में कमी करने, नवरत्न कॉम्पलेक्स के गौरव पथ के मार्ग में हो चुके अतिक्रमणों को हटा कर बार-बार लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को सुचारू करने, पानी निकासी हेतु ड्रेनेज व्यवस्था को सही करने के सन्दर्भ में एक ज्ञापन दिया। खुराना ने बिल्डर्स एसोसिएशन की मांगों पर विचार कर शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, संरक्षक श्याम बी. गुप्ता, वीरेन्द्र बापना, अरविन्द बड़ाला, रेवनसिंह मेहता, महेन्द्र कोठारी, हेमन्त गौड, विक्रम पामेचा, सुशील चौधरी, प्रेमसिंह बड़ाना सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *