Header Banner

वयोवृद्ध समाजसेवी महिलाओं का सम्मान

BY — October 20, 2012

udaipur. विज्ञान समिति की वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ व इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति परिसर में जीवन के दशवें दशक में चल रही शहर की तीन समाज सेवी एंव संयुक्त परिवार को बढ़ावा देने वाली वयोवृद्ध महिलाओं का सम्मान किया गया।

समिति अध्यक्ष डॅा. के.एल.कोठारी ने बताया कि सम्मान समारोह में 98 वर्षीय लच्छुबाई जावरिया, 95 वर्षीय नजरबाई वर्डिया तथा 91 वर्षीय सुन्दर बाई गांधी का कार्यकारी अध्यक्ष डॅा. एल. एल. धाकड़, प्रकोष्ठ की संरक्षिका पुष्पा कोठारी, संयोजिका डॅा. पुष्पा गुप्ता, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष मधु सूद, सचिव शकुन्तला धाकड़ ने तिलक लगाकर,माल्यार्पण कर श्रीफल भेंटकर, एंव शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी दीर्घायु जीवन की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply