Header Banner

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चतुर्वेदी 25 को उदयपुर में

BY — October 23, 2012

udaipur. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी 25 अक्टूबर को उदयपुर आएंगे। यहां विभिन्न आयोजनों को लेकर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों की बैठके लेंगे।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि Arun chaturvedi, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ  नेता गुलाबचंद कटारिया 25 अक्टूबर को पटेल सर्कल स्थित स्व. सुन्दरसिंह भण्डारी भवन, भाजपा कार्यालय पर संभागस्तरीय बैठक में भाग लेंगे जिसमें संभाग पदाधिकारियों के साथ जनजाति मोर्चे के प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारी तथा गुजरात चुनाव में जाने वाले प्रभारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में 17 नवम्बर को मानगढ़ धाम में आयोजित बलिदान दिवस समारोह समिति की तैयारियों-कार्यक्रम तथा गुजरात चुनाव में राजस्थान से जाने वाले प्रभारियों के साथ चर्चा की जायेगी।
बैठक में जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री कनकमल कटारा, जनजाति मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष रमेश मीणा, प्रदेश महामंत्री श्रीचंद कृपलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष ऊंकारसिंह लखावत, भगवती देवी झाला, धनसिंह रावत, प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर सहित कई पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply