Header Banner

खूब खेलाया गायों को घसियार में

BY — November 22, 2012

धूमधाम से मनी गोपाष्टमी

udaipur. जिले में गुरुवार को गोपाष्टमी पर विभिन्न स्थानों पर गायों की पूजा-अर्चना की गई। ईसवाल रोड पर घसियार में गायों को ग्वालों ने खेलाया।

यहां अन्नकूट महोत्सव भी हुआ। मंदिर में शाम को गायों से गोवर्धन को गूंदने की परंपरा निभाई गई। इसके बाद ग्वालों ने गायों को खेलाया। गो क्रीड़ा के बाद श्रीजी के समक्ष अन्नकूट की सेवा धराई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि गोपाष्टमी वाले दिन भगवान श्रीकृष्ण ग्वाल बालों के संग पहली बार वन में गाय चराने गए थे, इसीलिए यह दिन उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गायों को मयूरपंखी टिपारे से सजाया गया। इसके बाद ग्वाल बाल ने हीड़ गाते हुए इनकी पीठ पर मेहंदी से थापे लगाए। थूली व दलिया खिलाने के बाद इनकी भिड़ंत करवाई गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply