केम्ब्रिज के छात्रों ने लहराया परचम

BY — December 12, 2012

दो छात्रों का केवीपीवाई में चयन

cambridge logoUdaipur. केम्ब्रिज एन्ड्यूप्रेन्योर्स के छात्रों ने एक बार फिर किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना में अपना परचम लहराया है। बारहवीं कक्षा के सेंट पॉल्स स्कूल के आदित्य विक्रम एवं सेंट एंथोनी के कनिष्क जैन प्रतियोगिता के पहले चरण में सफलतापूर्वक चयनित हुए हैं।

121204-c121203-cराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली यह प्रतियोगिता 4 नवंबर को हुई थी। परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड एसोसिएशन की ओर से आईआईटी मुम्बई एवं आईसीएमआर, नई दिल्ली के साथ मिलकर दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। अब दूसरे चरण में जनवरी, 2013 में एक इंटरव्यू राउंड होगा। जो छात्र दूसरे चरण में भी चयनित हो जाएंगे वे 4 हजार से 7 हजार रुपए प्रतिमाह की स्कॉंलरशिप प्राप्त करने के हकदार होंगे। यह स्कॉलरशिप केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की ओर से दी जाएगी। दोनों चयनित छात्र केम्ब्रिज एन्ड्यू प्रेन्योगर्स से आईआईटी-जेईई (Main & advance) की तैयारी कर रहे हैं।
केम्ब्रिज एन्ड्यूप्रेन्योर्स से हर वर्ष न केवल छात्र ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो रहे हैं बल्कि फिजिक्स ओलम्पियाड, एनटीएसई सहित अंतरराष्ट्रीय स्त र पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *