जहर खाकर थाने पहुंची युवती ने दम तोड़ा

BY — December 12, 2012

121211Udaipur. जहर खाकर थाने पहुंची विवाहिता को पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मामला सूरजपोल पुलिस थाना क्षेत्र का है।

121209जानकारी के अनुसार सूरजपोल थाने में एक विवाहिता जहर खाकर ऑटो में पहुंची। वहां पहुंचते ही वह उल्टियां करने लगी। वहां बैठे ड्यूटी ऑफिसर के सामने रखी बैंच के सामने पहुंच विवाहिता गिर गई। थाने में तैनात अधिकारियों ने उसी ऑटो में विवाहिता को चिकित्साकलय पहुंचाया। साथ में पुलिस का जाब्ता भी पहुंचा। चिकित्सांलय में विवाहिता ने अपनी पहचान खेमपुरा निवासी मनीषा पत्नी कुंदनलाल गुर्जर के रूप में बताई। आधे घंटे के उपचार के बाद मनीषा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया। बताया गया कि युवती मूल गुजरात की रहने वाली है तथा वर्तमान में खेमपुरा में रह रही है।
121210जानकारी के अनुसार विवाहिता का पहले प्रहलाद नामक व्य क्ति से विवाह हुआ था। उससे उसके दो पुत्र भी हैं। चार वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में उसका निधन हो गया। उसके बाद वह कुंदन गुर्जर के संपर्क में आई। स्व यं का परिवार होने के बावजूद कुंदन ने उसे खेमपुरा में मकान दिला दिया। कुंदन के अपनी पत्नी के पास नहीं जाने की बात को लेकर मनीषा ने कुंदन से कहा भी था। इसको लेकर संभवतया कुछ विवाद हुआ। इस दौरान उदियापोल क्षेत्र में टेंट हाउस पर नौकरी कर रही मनीषा ने आज सुबह कुछ खा लिया। वहां से बाहर आकर ऑटो को रोका और वहां से थाने पहुंची।
121212

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *