सुखाडिया दिल्ली रवाना

BY — December 13, 2012

आपका पैसा आपके हाथ योजना

congressudaipur. उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा हवाई जहाज से नई दिल्ली प्रस्थान कर गई, जहां वे आपका पैसा, आपके हाथ योजना के समुचित क्रियान्वयन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।

शहर जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि योजना के सम्बन्ध में 14 दिसम्बर को सुबह 9.30 बजे 15, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी, वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम्, ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश विभिन्न पहलुओं एवं उससे सम्बन्धित मुद्दों पर विचार व्यक्त करेंगे। शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में देश के चुनिन्दा 50 जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यों के प्रभारी भाग लेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *