• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

गरीब को गणेश मानकर लागू की योजनाएं : मालविया

admin by admin
December 13, 2012
in Featured
1
गरीब को गणेश मानकर लागू की योजनाएं : मालविया
97
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

विकास कार्यों पर प्रदर्शनी का आयोजन, पुस्तिका का लोकार्पण

131206Udaipur राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उदयपुर जिला मुख्यालय पर विविध कार्यक्रम हुए। सूचना केन्द्र में गतिमान राजस्थान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा जिला प्रशासन और सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के माध्यम से जिले की विकासात्मक उपलब्धियों की जानकारी पर आधारित उदयपुर जिला दर्शन पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। मुख्य समारोह भण्डारी दर्शक मण्डप पर आयोजित किया गया।

131207सूचना केन्द्र में आयोजित विकासात्मक प्रदर्शनी का विधिवत फीता काटकर जनजाति क्षेत्रीय विकास तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालिवाया ने उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रकाशित उदयपुर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया। प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकारों से चर्चा की और राज्य के विकास की जानकारी दी। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालविया ने भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने बीते चार वर्षो में गरीब को गणेश मानकर उनके कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। आवश्यकता इस बात कि है कि जन प्रतिनिधि अपना दायित्व और कर्तव्य मानते हुए इन योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाली प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप देकर मुख्यमंत्री स्व. राजीव गांधी के 21वीं सदी के सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान, बडी़ संख्या में अध्यापकों की भर्ती, अस्थायी नरेगा कर्मचारियों को स्थायी करने, वृद्घों एवं विधवाओं को सुरक्षा व पेंशन, निर्धनों को आवास तथा किसानों को जनजाति क्षेत्र में मुफ्त खाद व बीज उपलब्ध कराने जैसे सरकार के अन्य ऐतिहासिक एवं जन कल्याणकारी फैसलों की भी जानकारी दी।
समारोह में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर. डी. जावा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश में 30 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती के नियुक्ति पत्र जारी कर दिये जाएंगे। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी़, सलूम्बर विधायक बसंती देवी मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, जिला प्रमुख मधु मेहता, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने गत चार वर्षों में विभिन्न नवाचारों एवं उपलब्धियों एवं जिले में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, समाजसेवी लाल सिंह झाला आदि भी मौजूद रहे। समारोह में संभागीय आयुक्त डॉ.सुबोध अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षण टी.सी.डामोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मंचासीन थे। संचालन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी. आर. भाटी ने किया। समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय से सरकार की चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों परक साहित्य का वितरण भी किया गया ।
131208महिमा को मिला लेपटॉप : महिमा चौधरी के लिए सरकार के चार साल का जश्न उस समय यादगार बन गया जब उसे लैपटॉप की सौगात मिली। महिमा ने बताया मैं तो कभी सौच भी नहीं सकती कि कभी मेरे पास भी लेपटॉप होगा। अभी तक इसका नाम सुना था परन्तु आज लैपटॉप मिलने की जितनी मुझे खुशी है वह मैं बता नहीं सकती। उसने बताया कि कक्षा 8वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर मुझे यह सौगात मिली है जिसके लिए मैं सरकार की इस योजना के लिए आभार प्रकट करती हॅूं। रामलाल गुर्जर, हिना गोस्वामी, मुदित कुमार मेहता, रंजना सिसोदिया, महिमा नादावत, करिश्मा राणावत के साथ लेपटॉप की सौगात रोहित, तब्बसुम बानो, लता कुमारी एवं धनवन्ती कुमारी को भी मिली।
साईकिलें पाकर बच्चें खुश : सरकार के चार साल उन बालकों व बालिकाओं के लिए खुशी का पैगाम लेकर आए जिन्हें आज उदयपुर में आयोजित समारोह में नि:शुल्क नई साईकिलें मिली। पायल पानेरी और लता कुम्हार का कहना था कि अब हमें स्कूल जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साईकिल से हम अपने घर का काम भी कर सकेंगे। हंसा डांगी का कहना था कि साईकिल मिलने से हमे विद्यालय पहुंचने में लगने वाले समय की बचत होगी।
इन्हीं बालक-बालिकाओं के समान आज पुनिता डांगी, नीना खैर, शारदा नाथ, इन्दिरा रावत, तेजकुंवर, ललितासिंह, गिरिजा राव एवं मीनाक्षी राव को भी नि:शुल्क साईकिलों का उपहार मिला।
11 श्रमिकों को साईकिलें : समारोह में श्रम विभाग की और से भगवान लाल, अब्दुल जब्बार, बंशीलाल, पंकज, गुलाबी, धनकी, कमिया, परथा, गोपाल, शंकरलाल एवं धनचन्द श्रमिकों को भी साईकिलें खरीदने के लिए 3-3 हजार रुपये के वाउचर आज सरकार के चार साल पूर्ण होने के समारोह में मुख्य अतिथि ने सौंपे।
11 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति : समारोह में स्नातक के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत इरफान पिंजारा, भरत सालवी, दीपेश, नरेन्द्र मीणा, भाग्यश्री कुमावत, भाविका जैन, रितु रानी पुरोहित, मिनाक्षी बम्ब, कुसुम पूर्बिया एवं किरण शर्मा को छात्रवृत्ति के चैक भी प्रदान किये गए।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredlatest news udaipurlatest updates udaipurmahendra jeet singh malviyastate congress govt
Share39Tweet24Send
Previous Post

सिटी पैलेस के वार्षिक कैलेण्डर का लोकार्पण

Next Post

कविता तो जन-मन की वाणी : जोसेफ

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post

कविता तो जन-मन की वाणी : जोसेफ

Comments 1

  1. naresh says:
    13 years ago

    श्रीमान महेन्‍द्रजीतसिह जी नमस्‍कार
    पंचायतीराज में आपके द्वारा स्‍थाई भर्ती जारी कर आपने बहुत ही खुशी का माहोल किया है यह एलडीसी भर्ती विशेष रूप से महानरेगा सविदा कर्मचारीयो के वास्‍ते है जिनको राजीवगांधी केन्‍द्रो पर स्‍थाई लगा कर हर ग्रामीण को हमेशा के लिये सरकारी सुवीधा प्रदान करना है जिसके लिए एक स्‍थाई कर्मचारी की आवश्‍यकता होती है उस स्‍थान पर महानरेगा संविदा कर्मचारी जो अनुभवी है जो लगातार आज तक कार्यरत है उन्‍ही हो वरीयता दी जावे
    दुसरे नम्‍बर पर जो सविदा की नौकरी 3 वर्ष तक कर आज छोड चुके है उनको लिया जावे फिर जो अन्‍य योजना वालो को बाद मे वरियता दी जानी चाहिये

    Reply

Leave a Reply to naresh Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

December 2012
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Nov   Jan »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?