यूआईटी चेयरमैन की गाड़ी रोककर दिया ज्ञापन

BY — January 7, 2013

भुवाणा रोड़ को लेकर यूआईटी चेयरमेन को दिया ज्ञापन

070105Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा बडग़ांव मण्डल के भुवाणा इकाई के द्वारा आज यूआईटी चेयरमैन रूपकुमार खुराना की गाड़ी रोककर सड़क पर ही ज्ञापन दिया। भुवाणा रोड लम्बे समय से क्षतिग्रस्त है। उसके पास ही सरकारी विद्यालय है। पूर्व में भी इस क्षतिग्रस्त रोड के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी है।

भाजयुमो भुवाणा इकाई के अध्यक्ष विनोद प्रजापत ने बताया कि मोर्चा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को समझकर यूआईटी चेयरमैन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया।
चेयरमेन ने कहा : यूआईटी चेयरमैन की गाडी़ के आगे कार्यकर्ता खडे़ हो गये तो उन्होंसने ऑफिस में आकर बात करने को कहा। वहां उन्होंीने अधीक्षण अभियंता अनिल नेपालिया को बुलवाकर मोर्चा की टीम के साथ मौका मुआयना कर कार्रवाई को कहा। इस अवसर पर यूआईटी ट्रस्टी फूलसिंह मीणा, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी, भाजयुमो जिलामंत्री शंकर डांगी, मण्डल अध्यक्ष गिरीश शर्मा, मण्डल महामंत्री मोहन पटेल, देवीसिंह राठौड़, उंकार डांगी, पूनमचन्द जीनगर आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *