Header Banner

प्रान्तपाल की अधिकारिक यात्रा पर जुड़े 2 नये सदस्य

BY — January 15, 2013

OLYMPUS DIGITAL CAMERAUdaipur. लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के प्रान्तपाल लायन आर. के. अजमेरा लायन्स क्लब नीलांजना की अधिकारिक यात्रा एक स्थानीय होटल में हुई। इस अवसर पर दो नये सदस्यों को क्लब से जोड़ा गया।

क्लब अध्यक्ष आभा लोढ़ा ने बताया कि क्लब द्वारा सत्र 2012-13 में अब तक किये गए सेवा कार्यो का ब्यौरा प्रान्तपाल के समक्ष रखा गया। क्लब सचिव अनीता सुराना ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। नये सदस्यों को प्रान्तपाल ने शपथ दिलाई। प्रान्तपाल अजमेरा ने कहा कि लायन्स क्लब द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यो से निश्चित रूप से पीडि़त लाभान्वित होते है। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष परमजीत सिंह अरोड़ा,क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव मेहता सहित अनेक अतिथि एंव सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रेखा जैन ने किया। अंत में धन्यवाद आशा कोठारी ने ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply