Header Banner

शिल्पग्राम में ‘कला मेला’ 23 से

BY — February 20, 2013

shilpgramUdaipur. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति, एवं पुरातत्व विभाग तथा राजस्थान साहित्य अकादमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘‘कला मेला’ 23 से 25 फरवरी तक शिल्पग्राम में लगाया जायेगा।

केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि कला के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा कलाकारों को कला प्रदर्शन का अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित उत्सव में शिल्पग्राम में शिल्प मेले के साथ-साथ लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में पारंपरिक व्यंजन को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजन में रोजाना शिल्प प्रदर्शन के साथ चौपाल पर कला प्रदर्शन किया जायेगा। तीन दिवसीय मेले के दौरान शिल्पग्राम में लोगों के लिये प्रवेश निशुल्क होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply