Header Banner

युवा मोर्चा ने निकाली वसुन्धरा-कटारिया मुखौटा रैली

BY — April 12, 2013

120415Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल द्वारा हाथीपोल चौराहे पर वसुन्धरा-कटारिया मुखौटा रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओ ने चेहरे पर वसुन्धरा और कटारिया के मुखौटे लगा रखे थे।

मुखौटे लगाकर रैली के रूप में हरवेनजीका खुर्रा, मोती चौहट्टा, घण्टाघर, बड़ा बाजार, मालदास स्ट्रीट आदि विभिन्न मार्गों से होते हुए हाथीपोल चौराहे पर सभा के रूप में तब्दील हुई। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष निर्मल कुमावत थे। कुमावत ने रैली को भाजपा ध्वज दिखाकर रवाना किया। अध्यक्षता महापौर रजनी डांगी ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री लोकेश द्विवेदी, प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत, प्रमोद सामर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रेवन्तसिंह राजपूत, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply