जीवन पर्यन्त दलितों के लिए कार्य किया डॉ. अम्बेडकर ने

BY — April 14, 2013

अम्बेडकर जयंती पर हुए विविध आयोजन

1Udaipur. भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शहर में विविध कार्यक्रम हुए। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तो पुष्पां जलि कार्यक्रम भी हुआ। कच्चीम बस्तियों में फल बिस्किट वितरण किए गए तो कोर्ट सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

शहर जिला कांग्रेस की ओर से कोर्ट चौराहा स्थित मूर्ति स्थल पर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या के नेतृत्व में पुष्पाजंलि कार्यक्रम हुआ। कांग्रेसजनों ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी-अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुखाडि़या ने कहा कि बाबा साहब ने जीवन पर्यन्त दलित और पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए कार्य किया। उन्हें हमेशा दलितों के मसीहा के रूप में जाना जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेमनानी, सोमेश्वर मीणा, राधाकृष्ण मेहरा, पार्षद मो. अयूब, नीना पुरोहित, मीरा वैष्णव, दिनेश दवे, रंजना साहू, नजमा मेवाफरोश, रोडीलाल खटीक, धर्मेन्द्र राजोरा, डॉ. सत्यभूषण नागर, जगदीश झलानिया, जयप्रकाश निमावत, मोहनलाल शर्मा, यशवन्त सालवी, प्रेमप्रकाश माली, पवन तलरेजा, मो. सईद सक्का, राजेश खत्री, शम्भूसिंह कृष्णावत सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
विधानसभा युवा कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष राहुल हेमनानी के नेतृत्व में पुष्पाजंलि का कार्यक्रम आजाद नगर कच्ची बस्ती में बच्चों के बीच में हुआ। अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, हरिश शर्मा थे। कांग्रेसजनों, युवा साथियों ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की। युवक कांग्रेस की तरफ से सभी बच्चों को कॉपी व बिस्किट, टाफी वितरित किए। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को बाबा साहब के जीवन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अर्पित पुरोहित, संजय मंदवानी, मनीष राजपाल, परिवेश तलरेजा, सन्नी मंगलानी, हितेश कालरा, सिद्धार्थ चौधरी, इस्लामुद्दीन सौदागर, लोकेश सालवी, दिनेश राव, मनीष परदेशी, रंजना साहू, सोमेश्वर मीणा, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. सत्यभूषण नागर, दिनेश दवे, मीरा वैष्णव सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
2संगोष्ठी  : राजकीय अनुसचित जाति कन्या छात्रावास, मधुबन में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में अनुसूचित जाति, जनजाति को समर्पित केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि सांसद रघुवीरसिंह मीणा थे। उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ लिया जाना चाहिए। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नीरज डांगी ने मुख्य रूप से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा बच्चों, वृद्धों, गरीब, विधवाओं आदि हेतु संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने पर जोर दिया। जिला समन्वयक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि अम्बेडकर भारत के निर्माताओं में से एक थे। दलितों के प्रबल हिमायती थे, और भारत में बौद्धनवजागरण के पथ प्रदर्शक थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करना चाहिए। धन्यवाद मानधातासिंह राणावत ने दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव दिनेश यादव, पंकज कुमार शर्मा, सुधीर जोशी, दिपेश हेमनानी, नितेश सर्राफ, मुकेश सिंघल, जितेन्द्र मोची आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देहात कांग्रेस की विचार गोष्ठी
अमल का कांटा स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। पार्टी कार्यालय पर डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि की गई। फिर विचार गोष्ठी हुई जिसमें मुख्य अतिथि मथुरेश नागदा ने अम्बेडकर को दलितों को मसीहा एवं दलित समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाने पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता जगन्नाथ शर्मा ने क। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ शर्मा, महामंत्री मथुरेश नागदा, नगरपालिका भीण्डर अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल सांखला, सचिव कमलसिंह चैधरी, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव शंकर चंदेल, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण मेघवाल, फल सब्जी मण्डी चेयरमेन मोडसिंह सिसोदिया, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *