कांग्रेस संदेश यात्रा : प्रवक्ताओं के अलग-अलग बयान

BY — April 17, 2013

यात्रा के कार्यक्रम को लेकर पसोपेश

congress logoUdaipur. जैसी गुटबाजी भाजपा में दिख रही है उसी तरह गुटबाजी से कांग्रेस भी नहीं बच पा रही है। कांग्रेस संदेश यात्रा के चौथे चरण में उदयपुर संभाग के दौरे की विधिवत अब तक सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। बुधवार को देहात कांग्रेस प्रवक्ता  और संभागीय प्रवक्ता ने अलग अलग प्रेस नोट जारी कर संदेश यात्रा का कार्यक्रम जारी किया। वहीं दोनों ने प्रदेश सचिव दिनेश यादव के हवाले से समाचार मिलना बताया।

दोनों के जारी अलग अलग बयानों में 22 अप्रेल को यात्रा का कुछ तय नहीं हो पाया है। देहात प्रवक्ता  22 अप्रेल को सलूम्बर की सभा स्थगित बता रहे हैं जहां से सभी नेता डबोक पहुंचेंगे और जयपुर रवाना होंगे वहीं संभागीय प्रवक्ता 22 अप्रेल को डूंगरपुर हवाई पट्टी से दिल्ली प्रस्थान करना बता रहे हैं।
देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत श्रीमाली ने शाम को जारी एक बयान में बताया कि सलूम्बर में 22 अप्रेल को होने वाली जनसभा को स्थगित कर दिया गया है। यात्रा 22 अप्रेल को सुबह 11 बजे आसपुर पहुंचेगी जहां 11.30 बजे जनसभा होगी। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभानसिंह, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय सचिव अरूण यादव 1.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंच जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे। 20 व 21 अप्रेल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस संदेश यात्रा डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जनसभा एवं स्वागत कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
उधर संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जारी एक बयान में बताया कि यात्रा का अगला चरण 20 एवं 21 को बांसवाड़ा में होगा। 20 अप्रेल को सुबह 9 बजे राजकीय वायुयान से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी के महासचिव व राज्य प्रभारी मुकुल वासनिक, सचिव व सह-प्रभारी अरूण यादव जयपुर से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे तलवाड़ा (बांसवाड़ा) हवाई पट्टी पहुंचेंगे, जहां से सुबह 10.15 बजे तलवाड़ा से प्रस्थान कर 10.30 बजे बांसवाड़ा पहुंचेंगे, जहां आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहां दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर संदेश यात्रा दोपहर 1 बजे अम्बापुरा (बांसवाड़ा) पहुँचेगी जहां जनसभा होगी। अपराह्न 3.30 बजे अम्बापुरा से प्रस्थान कर सायं 4.00 बजे कोटड़ा (कुशलगढ़) पहुंचेगी, जहां स्वागत कार्यक्रम होगा। कोटड़ा से सायं 4.30 बजे संदेश यात्रा प्रस्थान कर सायं 5 बजे कुशलगढ़ पहुंचेगी, जहाँ जनसभा होगी। संदेश यात्रा का रात्रि पड़ाव 20 अप्रेल को कुशलगढ़ में होगा। शर्मा ने बताया कि यात्रा 21 अप्रेल को सुबह 9 बजे कुशलगढ़ से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे वाया डूंगर व सज्जनगढ़ होते हुए बागीदौरा पहुँचेगी जहाँ जनसभा होगी। दोपहर 1 बजे अरथुना (गढ़ी) एवं सायं 5.00 बजे सागवाड़ा में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। संदेश यात्रा का रात्रि विश्राम सागवाड़ा में होगा। 22 अप्रेल को प्रमुख पदाधिकारी सागवाड़ा से डूंगरपुर हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से प्रात: 10 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *