Header Banner

‘चुहिया’ को बहुत भाया उदयपुर

BY — April 19, 2013

19,999 रुपए की खरीदारी कर प्रशंसकों ने ‘इच्छा’ के साथ खाया खाना

190412Udaipur. टीवी धारावाहिक उतरन में नानीजी की ‘चुहिया’ को उदयपुर पहली बार में ही बहुत पसंद आ गया। पहली बार देखते ही ‘इच्छा ‘ ने वापस उदयपुर आने की इच्छा जताई। जी हां हम बात कर रहे हैं कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियत उतरन की ‘इच्छा’ उर्फ टीना दत्ता की जो शुक्रवार को उदयपुर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं।

190413टीना ने यहां एक साड़ी के शोरूम का उदघाटन किया। निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंची टीना का न सिर्फ महिलाएं बल्कि बच्चे भी काफी देर से शोरूम के बाहर इंतजार कर रहे थे। शोरूम ने ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दी थी कि 19,999 रुपए तक की खरीदारी करें और ‘इच्छा’ के साथ खाना खाने का मौका पाएं। अनौपचारिक रूप से पत्रकारों से बातचीत में टीना ने फिल्मों  में जाने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा कि टीवी सीरियल संयुक्त परिवार की परंपरा को बढ़ावा देने का प्रयास है।

190414

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply