Header Banner

400 रोगियों के चैकअप का दावा

BY — April 21, 2013

निशुल्क मल्टी सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल शिविर

nssUdaipur. अहमदाबाद के नारायणा हृदयालया हॉस्पिटल नारायण सेवा संस्थान एवं सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित मानव मंदिर में विशाल निःशुल्क मल्टी सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल शिविर का समापन हुआ। इसमें 400 से अधिक रोगियों के चैकअप का दावा किया गया है।

दो दिन तक मानव मंदिर में सुबह 9 से 1 बजे तक चैकअप किया गया। संस्थान के संस्थापक डॉ. कैलाश मानव ने बताया कि शिविर में हृदय, मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी, मुंह और गले का कैंसर, मूत्र और किडनी से संबंधित रोगों के बारे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा, सलाह एवं मार्गदर्शन दिया गया। नारायणा हृदयालया हॉस्पिटल अहमदाबाद के प्रवक्ता ने बताया कि शिविर में मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ डॉ. राजेश शिशु, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमीत धीर, मुंह-गले के कैंसर से सम्बन्धित रोगों के विशेषज्ञ डॉ. निरंजन त्रिवेदी तथा किडनी रोग के विशेषज्ञ डॉ. असित मेहता ने सेवाएं दी। शिविर में चिकित्सकों की सलाह पर सभी जांचें निशुल्क की गई। ऑपरेशन योग्य रोगियों के ऑपरेशन नारायणा हृदयालया हॉस्पिटल अहमदाबाद में रियायती दर पर किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply