Header Banner

पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

BY — May 2, 2013

सरबजीत को लेकर आक्रोश

020504Udaipur. पाकिस्तान में निर्दोष भारतीय नागरिक सरबजीत की हुई मौत के बाद शहरवासियों ने पाक सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। सरबजीत की मौत का जिम्मेदार पाक राजनेताओं को ठहराते हुए शहर में प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल पर प्रदर्शन किया। सूरजपोल चौकी के पास तिराहे पर दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में केसरिया ध्वज लिए पा‍क सरकार के अडि़यल रवैये पर नाराजगी जताई और नारेबाजी की। वक्ता ओं ने कहा कि भारत सरकार एक अरसे से रिहाई की मांग कर रही थी। उसकी बेगुनाही के सबूत देने के बावजूद पाक सरकार बाज नहीं आई। इसी कारण उसे बचाया नहीं जा सका। काफी देर तक नारेबाजी के बाद जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व  में कार्यकर्ताओं ने पाक सरकार का पुतला फूंका। विभिन्न संगठनों ने भी घटनाक्रम की निंदा की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply