Header Banner

पूर्व राजघराने और राजनीति का होगा मिलन

BY — May 27, 2013

फेरों में बंधेंगे मेवाड़ के पूर्व राजघराने के लक्ष्यराजसिंह

270516Udaipur. देश की कई पूर्व रियासतों/राजघरानों के राजनीति में उतरने की बात आम रही है। उसी तर्ज पर पूर्व मेवाड़ राजघराने के अरविंदसिंह मेवाड़ के पुत्र लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ का विवाह उड़ीसा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की पुत्री से तय बताया गया है।

हालांकि पूर्व राजघरानों के राजनीति से जुड़ना पहली बार नहीं है। कई पूर्व राजघरानों के राजा महाराजा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से राजनीति से जुडे़ रहे हैं। एक अरसे बाद मेवाड़ के पूर्व राजघराने के निवास सिटी पैलेस में शहनाई गूंजेगी। मौका है लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के विवाह का। वे उड़ीसा की पूर्व रियासत बोलोन्‍गीर की निवृत्ति कुमारी सिंह देव से परिणय सूत्र में बंधेंगे।
जानकार सूत्रों के अनुसार जल्द ही होने वाली इस शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बताते हैं कि निवृत्ति कुमारी सिंह देव अपनी स्कूली शिक्षा-दीक्षा नई दिल्ली में पूरी करने के बाद विदेश चली गईं। वे उड़ीसा की सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हैं। उनके पिता कनकवर्धनसिंह उड़ीसा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हैं। वे पटनागढ़ से विधायक भी रह चुके हैं। निवृत्ति उडिय़ा, फ्रेंच, हिंदी और अंग्रेजी भाषा की जानकार है। बताया गया कि निवृत्ति को भी एअरो मॉडलिंग का शौक है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply