शैक्षिक भ्रमण पर केरल जायेंगे जिला परिषद सदस्य

BY — May 29, 2013

जिला परिषद साधारण सभा की बैठक

290507Udaipur. केरल, गुजरात, महाराष्ट्रं एवं कर्नाटक के किसानों द्वारा किए गए अच्छेद कार्यों को देखने एवं केरल की सुदृढ़ पंचायतीराज व्यवस्था के अध्ययन के लिए जिला परिषद के चयनित सदस्य  20 जून को शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे।

यह जानकारी जिला परिषद की बुधवार को हुई बैठक में अधिशासी अभियन्ता मदन छाजेड़ ने दी। उन्हों ने बताया कि सदस्य इन राज्यों के जलगांव, रालेगांव, मदुरै, त्रिवेन्द्रम आदि का भ्रमण करेंगे। अध्यक्षता जिला प्रमुख मधु मेहता ने की। सदन में उपस्थित सदस्यों ने सरकार द्वारा कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती में उदयपुर जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की भांति अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अंकों का लाभ देने की पुरजोर सिफारिश की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यह प्रकरण राज्य सरकार को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। सदस्य  ख्यालीलाल सुहालका द्वारा बीपीएल सूची में नाम जुड़ने से वंचित प्रकरण पर जानकारी दी गई कि 7 हजार 865 परिवारों की सूची में से 4 हजार 89 परिवारों के नाम सूची में जोड़ दिये गये हैं तथा शेष रहे परिवारों के नाम जोड़ने की उपखण्ड अधिकारी सराडा़ द्वारा स्वीकृति दी गई है।
290508गत बैठक में उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी एवं जिला परिषद सदस्य परमानन्द मेहता के उठाये मुद्दों पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि उदयपुर से झाडो़ल-डैया सड़क की साधारण एवं विशेष मरम्मत की निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिला प्रमुख ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता के विरुद्घ कार्यवाही के निर्देश दिये। गत बैठक में उदयपुर सांसद द्वारा जयसमंद के पास वीरपुरा में स्थित फिल्टर प्लांट बंद होने की शिकायत पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि प्लांट की आवश्यक मरम्मत कर जलापूर्ति का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *