Header Banner

मोदी को कमान यानी देश को सुशासन : शहर भाजपा

BY — June 9, 2013

Narendra ModiUdaipur. भाजपा की गोवा में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गुजरात के मुख्य्मंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपने की तुलना शहर जिला भाजपा ने वर्ष 2014 के चुनाव में सुशासन के आगाज से की है। देहात जिला भाजपा ने तो मोदी को कथित रूप से चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने के उपलक्ष्यि में आतिशबाजी तक करवा दी।

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मोदी कुशल चुनाव प्रबन्धक हैं और उनकी इस कुशलता का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, प्रदेश प्रतिनिधि मांगीलाल जोशी, प्रमोद सामर, ताराचंद जैन, सुषमा कुमावत, महापौर रजनी डांगी ने कहा कि चुनाव प्रबन्धन में नरेन्द्र मोदी को महारथ हासिल है और उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी। भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महामंत्री लोकेश द्विवेदी आदि ने कहा कि पार्टी के इस निर्णय से जनता में संगठन का ग्राफ बढ़ेगा। मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, चंचल कुमार अग्रवाल, ओम चित्तौड़ा, शम्भू जैन, भैरुसिंह देवड़ा आदि ने मोदी की चुनाव प्रचार समिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नाते दी गई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता जताई। महिला मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, महामंत्री गोपाल कुंवर, किरण तातेड़, उपाध्यक्ष राजकुमारी गन्ना ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्र के लिये शुभ बताया। भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, जयेश चम्पावत, गजपाल सिंह राठौड़, महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी आदि कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी को कुशल संगठक व सफल प्रशासक बताते हुए इस नयी जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निर्वहन करने की आशा व्यक्त की है।
उधर देहात जिला प्रवक्तास वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने जारी एक बयान में कहा कि मोदी को 2014 के चुनाव की चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन घोषित करने से चहुंओर हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने श्रीनाथ मंदिर के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की। श्रीनाथ मार्ग, मोहली चौहटा, खेरादीवाडा में नारेबाजी करते हुए मिठाई वितरण भी किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply