गुलाबबाग एवीवीएनएल कार्यालय में निशुल्क सीएफएल वितरित

BY — June 28, 2013

280605Udaipur. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से मुख्यमंत्री निशुल्क सीएफएल योजना के तहत बीपीएल परिवारों को गुलाबबाग स्थित कार्यालय में दो-दो सीएफएल निशुल्क वितरित किए गए।

निगम के सहायक अभियंता एस. एस. बड़ाला ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह योजना राष्ट्रीय स्तर पर बिजली बचत को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है। इस योजना के पात्र वे उपभोक्ता‍ होंगे जिनका लगातार पन्द्रह माह तक औसत 50 यूनिट से कम बिल आ रहा हो और लगातार भुगतान किया गया हो। कार्यालय में आज पार्षद अर्चना शर्मा के हाथों भी सीएफएल वितरित करवाई गई। सम्बन्धित उपभोक्ता कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *